NCF 2005 National Curriculum Framework Questions राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 NCF
2005NCF 2005 National Curriculum Framework Questions
1.किसकी अध्यक्षता में विद्वानों ने NCF-2005 तैयार किया है ?
उत्तर- प्रोफेसर यशपाल
2.NCF 2005 के निदेशक कौन थे?
उत्तर- प्रोफेसर कृष्ण कुमार
3.NCF 2005 का मुख्य सूत्र कौन सा है वह कब दिया गया?
उत्तर- ‘ शिक्षा बिना बोझ के’( सन 1993 ईस्वी में )
4.किस मंत्रालय की पहल पर NCF-2005 तैयार किया गया था?
उत्तर- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
5.NCF-2005 का प्रारंभ रविंद्र नाथ टैगोर के किस निबंध से होता है?
उत्तर- सभ्यता और प्रगति
6.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार एक शिक्षक की भूमिका कैसी होनी चाहिए?
उत्तर- सुविधा दाता के रूप में
7.NCF-2005 के अंतर्गत परीक्षा सुधारों में किस सुधार को सुझाया गया है?
उत्तर- सामूहिक कार्य मूल्यांकन, सतत मूल्यांकन, खुली पुस्तक की परीक्षा मूल्यांकन
8.NCF-2005 में किन शिक्षण सूत्रों के अधिकतम प्रयोग का सुझाव दिया गया है?
उत्तर- ज्ञात से अज्ञात की ओर एवं मूर्त से अमूर्त की ओर
9.NCF-2005 में किस पर बल दिया गया है?
उत्तर- शांति के लिए शिक्षा
10.NCF- 2005 में क्या बताया गया है?
उत्तर- सपनों के भारत को धरातल पर उतारने की युक्ति
11.प्रोफ़ेसर यशपाल कमेटी का गठन कब हुआ था?
उत्तर- सन 1992 में
12.यशपाल समिति में कुल कितने सदस्य थे ?
उत्तर- 38
13.करिकुलम किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- लेटिन भाषा का
14.बच्चों के लिए स्कूली बस्ते के बोझ से ज्यादा बुरा है, ना समझ पाने का बोझ’ किसका कथन है?
उत्तर- यशपाल समिति का
15.NCF-2005 के अनुसार बच्चों की गलतियां क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- यह समाधान को पहचानने में सहायता करती है
16.विद्यालय शिक्षा का अब तक का नवीनतम राष्ट्रीय दस्तावेज कौन सा है?
उत्तर- NCF- 2005
17.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार बच्चों के आकलन का सही तरीका क्या है?
उत्तर- दैनिक गतिविधियां
18.NCF-2005 की कार्यशाला कहां पर आयोजित की गई ?
उत्तर- NCERT नई दिल्ली
19.‘शिक्षा बिना बोझ के’ जो NCF-2005 का प्रमुख स्रोत है इसका अर्थ क्या होता है?
उत्तर- पाठ्यचर्या के बोझ को कम करना
20.किसने कहा है कि पाठ्यचर्या में वे समस्त अनुभव निहित होते हैं, जिनको विद्यालय द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर- मुनरो ने
21.NCF-2005 में गुणवत्ता आयाम शीर्षक के अंतर्गत महत्व किसको दिया गया है?
उत्तर- बालकों के लिए सरनचित अनुभव एवं पाठ्यक्रम सुधार को
22.NCF-2005 में सामाजिक अध्ययन में कौनसी मुद्दों को शामिल करने की अनुशंसा की गई थी?
उत्तर- सभी स्तर के विद्यार्थियों के लिए लैंगिक एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे
23.NCF-2005 सिफारिश करता है कि प्राथमिक स्तर पर गणित की शिक्षा का केंद्र क्या होना चाहिए?
उत्तर- कक्षा में पढ़ाए गए टॉपिक्स को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ना
24.प्रथम भाषा द्वितीय भाषा एवं तृतीय भाषा क्या है?
उत्तर- प्रथम हिंदी (राष्ट्रीय भाषा राज्य की भाषा), द्वितीय- अंग्रेजी (अंतर्राष्ट्रीय भाषा), तृतीय -स्थानीय भाषा (पंजाबी, संस्कृत, तमिल )
25.NCF-2005 में सुझाव दिया गया है कि सूचना को क्या मानने से बचा जाए?
उत्तर- ज्ञान
26.पाठ्यक्रम निर्माण की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर- शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए
27.NCF-2005 का भाषा फार्मूला क्या है?
उत्तर- त्रिभाषा फार्मूला
28.यशपाल समिति ने ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ को अपनी रिपोर्ट कब सौंपी थी?
उत्तर- 15 जुलाई 1993 में
29.कला विषय को स्कूली शिक्षा के किस स्तर पर शामिल किए जाने पर बल देना चाहिए?
उत्तर- प्राथमिक स्तर, पूर्व प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर
30.नाटक विधि में कौन से छात्र रुचि लेते हैं?
उत्तर- प्राथमिक स्तर के छात्र
31.यदि आप कक्षा में रामायण प्रकरण पढ़ाना चाहते हैं तो कौन सी विधि को श्रेष्ठ मानेंगे ?
उत्तर- कहानी विधि
32.पढ़ाते समय चित्र दिखाने में सबसे महत्वपूर्ण लाभ क्या है?
उत्तर- पाठ को समझाने में सहायक
33.शिक्षा के क्षेत्र में पाठ्यचर्या शब्दावली किस की ओर संकेत करता है ?
उत्तर- विद्यालय का संपूर्ण कार्यक्रम जिसमें प्रतिदिन अनुभव प्राप्त करते हैं
34.यशपाल समिति का अन्य नाम क्या था?
उत्तर- राष्ट्रीय सलाहकार समिति
35.कौन सी समिति ‘ज्ञान विस्फोट’ की धारणा से जुड़ी हुई है?
उत्तर- यशपाल समिति
36.भीड़ भाड़ वाली कक्षा में किस अध्यापन की बात करनी निरर्थक है?
उत्तर- सृजनशीलता
37.किसके अनुसार पाठ्यक्रम का अभिप्राय उन सैद्धांतिक विषयों से नहीं है जो विद्यालयों में परंपरागत तरीके से पढ़ाए जाते हैं, बल्कि इनमें अनुभव का एक समूह निहित है जिनको बालक कक्षा पुस्तकालय प्रयोगशाला प्रार्थना सभा कार्यशाला खेल मैदान एवं छात्र अध्यापक के अनौपचारिक मेल मिलाप से प्राप्त करता है?
उत्तर- माध्यमिक शिक्षा आयोग
38.NCF–2005 में गणित की लंबी आकृति का मतलब क्या है?
उत्तर- एकता संकल्पना पर दूसरी संकल्पना बनाना
39.NCF-2005 की पांच मार्गदर्शक सिद्धांत कौन-कौन से हैं?
उत्तर- 1.बालकों की परीक्षा प्रणालियों को लचीलापन से युक्त करना तथा कक्षा गत गतिविधियों से जोड़ना
2 .बालकों के संपूर्ण ज्ञान को विद्यालय के बाहरी जीवन से जोड़ना
3.बालकों की शिक्षण प्रक्रिया रटत पद्धति से मुक्त होने चाहिए 4.चहुंमुखी विकास पर आधारित पाठ्यचर्या हो
5.बालक में एक ऐसी अधिभावी पहचान का विकास हो जिसमें प्रजातांत्रिक राज्य व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रीय समस्या शामिल हो
40.NCF–2005 किस पर बल देती है?
उत्तर- करके सीखने पर
41.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार बच्चों की प्राथमिक स्तर पर भाषा का माध्यम क्या होना चाहिए?
उत्तर- मातृभाषा
42 .राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार कक्षा में एक शिक्षक की भूमिका कैसी होनी चाहिए?
उत्तर- एक उत्प्रेरक के रूप में
43.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार गणित शिक्षण का लक्ष्य क्या होना चाहिए?
उत्तर- अमूर्त चिंतन का निर्माण करना, तार्किक ढंग से सोचना एवं संचालित करने की योग्यता का विकास करना
44.NCF-2005 की संस्तुतियों के अनुसार कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन का तरीका होना चाहिए?
उत्तर- परीक्षण के आधार पर
45.ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड किस का परिणाम था ?
उत्तर- राष्ट्रीय शैक्षिक योजना 1986 का
46.सामाजिक अध्ययन शिक्षण का राष्ट्रीय पाठ्यक्रम कब मनाया गया ?
उत्तर- 2005 में
47.प्रोफ़ेसर यशपाल जी की अध्यक्षता में कौनसी समिति का गठन किया गया था?
उत्तर- राष्ट्रीय संचालन समिति
48.NCF-2005 के अध्याय ‘विद्यालय एवं कक्षा के वातावरण’ में क्या बताया गया है?
उत्तर- वातावरण के भौतिक एवं मनोवैज्ञानिक आयाम अधिगम को कैसे प्रभावित करते हैं
49.NCF-2005 में कला शिक्षा को विद्यालय में जोड़ने का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर- सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करना एवं छात्रों के व्यक्तित्व और मानसिक स्वास्थ्य को विकसित करना
50.NCF-2005 में किस परीक्षा के संबंध में सुधार के सुझाव दिए गए थे?
उत्तर- कक्षा दसवीं की परीक्षा ऐच्छिक हो
51.बहुत से गणित जानने की तुलना में गणित कैसे करें यह किसका कथन है?
उत्तर- डेविड व्हीलर
52.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 में किसकी समझ प्राप्त होती है?
उत्तर- रचनावाद
53.किस समिति को 21 फोकस समिति भी कहते हैं?
उत्तर- NCF-2005
54.NCF-2005 की अवधारणा का संबंध मनोविज्ञान के कौन से संप्रदाय से है?
उत्तर- संरचनावाद
55.भारत में अब तक NCF का संचालन कितनी बार किया जा चुका है?
उत्तर- चार बार( 1975, 1988, 2000 ,2005 )
56.NCF-2005 का निर्माण कितने भाषाओं में किया गया है ?
उत्तर- 22 भाषाएं
57.NCF-2005 के अनुसार शिक्षण किस प्रकार का है?
उत्तर- सक्रिय और सामाजिक
58.NCF-2005 की भाषा संबंधी समस्या का समाधान किसने किया है?
उत्तर- नामवर सिंह
59.NCF-2005 को अभी तक कितने राज्य ने लागू किया है?
उत्तर- 17 राज्यों ने
60.NCF-2005 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किसने किया था ?
उत्तर- राजेश धनकड़
| NCF 2005 National Curriculum Framework Questions |