Register Now

Login

Lost Password

Lost your password? Please enter your email address. You will receive a link and will create a new password via email.

What is the capital of Egypt? ( Cairo )

बेर खाने के फायदे और नुकसान

बेर खाने के फायदे और नुकसान

बेर एक मौसमी फल है यह एक ही मौसम मे होता है। और इसमे कई तरह की के फल मिल जाएंगे। जब यह कच्चा होता है हर रंग का होता है और जब यह पक जाता है तो यह लाल और हल्का भूरे रंग का हो जाता है। यह खाने मे काफी स्वादिस्ट होता है। बेर को चीनी खजूर भी कहा जाता है क्योकि यह चीन मे कई प्रकार की दवाइयाँ बनाने मे उपयोग होता है।

बेर खाने के बहुत लाभ है इसको इंग्लिश मे Berry या Jujube कहा जाता है। इसमे बहुत मात्रा मे कलोरी होती है लेकिन इसके अंदर बहुत से पोषक तत्व है जो की हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। आज इस आर्टिक्ल मे हम आपको बेर खाने के फाड़े और नुकसान के बारे मे बताएँगे।

बेर खाने के फायदे Benefits of eating plum in Hindi –

  • इसमे कई तरह के अमीनो एसिड पाये जाते है जो की शरीर के लिए बहुत अच्छे होते है। अगर हमारे शरीर में यह अमीनो एसिड सही मात्रा में हो तो हमारे शरीर का 50 परसेंट पोषण पूरा हो जाता है। इसके साथ-साथ जिन लोगों को अनिंद्रा की प्रॉब्लम है वह भी ठीक हो जाती है।
  • यह कैंसर होने से रोकता है।  इस में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन हमें कैंसर होने से बचाता है।
  • अगर आप वजन कम करना चाहते है तो बेर आपके लिए बहुत ही बढ़िया फल है। क्योंकि बेर में बहुत ही कम फैट होता है जो कि आपके वजन कम करने में मदद करता है। बेर खाने से आपका पेट भरा भरा रहता है जिसकी वजह से आप ओवर इटिंग से बच सकते हैं अगर आप जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाएंगे तो आपका वजन जल्दी कम होने लगेगा।
  • यह पाचन तंत्र को ठीक करने मे मदद करता है और इसके साथ साथ यह कब्ज ठीक करने मे भी मदद करता है। अगर आपका पाचन तंत्र सही रहता है तो आपके पेट में अफारा नहीं रहेगा और आपका खाना आसानी से पच जाएगा।
  • इसमे मौजूद कैल्सियम और विटामिन हड्डियों को मजबूत करने मे मदद करते है। अगर आपकी हड्डियों में दर्द रहता है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • यह  बालो के लिए बहुत बढ़िया होता है। इसमे मौजूद पोषक तत्व बालो को घना और हेल्दी बनाए रखने मे मदद करता है।
  • लस्सी के साथ बेर खाने से पेट दर्द दूर हो जाता है।
  • जिन लोगो को फोड़ा फुंसी होती है उनको इसका सेवन करना चाहिए।
  • यह कोलेस्ट्रॉल लेवेल को कम करना है जो की दिल के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • खांसी होने पर बेर का जूस पीने पर से फायदा मिलता है।
  • बेर में बहुत से ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं जिससे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने में काफी मदद मिलती है अगर हमारा प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होता है तो हमें जल्दी बीमारियां लग जाती है और बार-बार हम बीमार पडते रहते हैं इसलिए अगर आप बेर का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
  • अगर आपको चोट लग गई है तो आप बेर को पीसकर और इसमें तेल मिलाकर इसका लेप बना लीजिए और अपने जख्म वाले स्थान पर लगाकर ऊपर से पट्टी कर लीजिए  इससे आपका जख्म जल्दी ठीक हो जाएगा और कोई इंफेक्शन भी नहीं होगा।

बेर खाने के नुकसान Disadvantages of eating plum in Hindi –

  • ज्यादा मात्रा में बेर का सेवन करने से गैस की प्रोब्लेम हो जाती है।
  • अगर आपको मधुमेह है तो आपको इसका सेवन ज्यादा नही करना चाहिए।
  • बेर खाने के बाद आपको अपने दाँत ब्रुश करना चाहिए क्योकि यह दाँत के लिए थोड़ा नुकसानदेह है।
  • बेर के उपर की स्किन जल्दी सी पचती नही इसलिए बेर को थोड़ी देर चबा के खाये।

अगर आपको शुगर है तो आप इसका सेवन सावधानी से करे या इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पुच ले। इसके अलावा आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स मे कमेंट करके पूछ सकते है।

Comments ( 5 )

  1. Ber ki khatai se teeth ki amij kaise due kare

  2. बेर खाने का सही समय क्या है

  3. बेर खाने का सही समय क्या है

  4. 1 din me kitne khane chahiye ber

  5. 1 din me kitne khane chahiye ber

Leave a reply

What is the capital of Egypt? ( Cairo )