Historyप्रश्न-उत्तर

मुगल काल से संबंधित प्रश्न उत्तर 

मुगल काल से संबंधित प्रश्न उत्तर 

मुगल काल से संबंधित प्रश्न उत्तर

1.1526 ईसवी में बाबर ने किस वंश के शासक को परास्त कर मुगल साम्राज्य की नींव डाली थी?

उत्तर- लोदी वंश 

2.पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ था

उत्तर- 21 अप्रैल 1526 ईस्वी 

3.बाबर ने प्रसिद्ध ‘तुलुग्मा नीति’ का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में किया था?

उत्तर- पानीपत के प्रथम युद्ध में 

4.किस युद्ध में जीतने के उपरांत बाबर ने खजाने का मुंह अमीरों, सगे संबंधियों आदि के लिए खोल दिए और इस उदारता के लिए उसे ‘कलंदर’ की उपाधि दी गई?

उत्तर- पानीपत का प्रथम युद्ध (1526) 

5.भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवाई थी?

उत्तर- शेरशाह सूरी ने 

6.गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किस का निर्माण कराया था?

उत्तर- बुलंद दरवाजा 

7.आईन ए अकबरी एक महान ऐतिहासिक कृति किसके द्वारा लिखी गई थी?

उत्तर- अबुल फजल 

8.पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 अप्रैल 1556 में किसके बीच हुई थी ?

उत्तर- अकबर और हेमू 

9.दीन ए इलाही नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था?

उत्तर- अकबर 

10.प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका ‘चांदबीबी’ जिसने बरार को अकबर को सौंपा वह किस राज्य से संबंधित थी?

उत्तर- अहमदनगर 

11.मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारंभ किया था?

उत्तर- अकबर ने 

12.अपने काल का महान संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे?
उत्तर- अकबर 

13.मुगल काल की राजभाषा कौन सी थी?

उत्तर- फारसी 

14.सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला मुगल सम्राट कौन था?

उत्तर- अकबर 

15.किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी थी?

उत्तर- पानीपत का प्रथम युद्ध

16. मुगल चित्रकारी किसके शासनकाल में पराकाष्ठा को प्राप्त हुई थी ?

उत्तर- जहांगीर 

17.किसने अकबर की जीवन कथा लिखी थी?

उत्तर- अबुल फजल 

18.किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और प्राणी जगत, ऋतु और फलों का विशद विवरण अपनी डायरी में दिया है?

उत्तर- बाबर 

19.शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है?

उत्तर- प्रशासनिक सुधार 

20.हुमायूंनामा किसने लिखा था?

उत्तर- गुलबदन बेगम 

21.अकबर के शासन में ‘महाभारत’ का फारसी भाषा में अनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- रज्मनामा 

22.किस मुगल सम्राट ने सैयद भाइयों को गिराया था?

उत्तर- मोहम्मद शाह

23.अंतिम मुगल सम्राट कौन था?
उत्तर- बहादुर शाह द्वितीय 

24.अकबर के शासन काल में भू राजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदाई था?
उत्तर- टोडरमल 

25.अकबर द्वारा बनवाए गए पूजा गृह का नाम क्या था?
उत्तर-  इबादत खाना 

26.अकबर द्वारा इबादत खाना की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- 1575 ईस्वी

27.’राम चरित मानस’ के लेखक तुलसीदास किसके शासन काल से संबंधित थे?

उत्तर- अकबर 

28.किस युद्ध में बाबर ने ‘जिहाद’ का नारा दिया ‘तमगा’ नाम कर को समाप्त किया और युद्ध जीतने के उपरांत ‘धर्म योद्धा’ की उपाधि धारण की थी?

उत्तर- खानवा के युद्ध में 

29.बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक ए बाबरी किस भाषा में लिखी है?

उत्तर- तुर्की 

30.बाबर मूल रूप से कहां का शासक था?

उत्तर- फरगना 

31.बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित करने वालों में कौन शामिल नहीं था?

उत्तर- चंदेरी का शासक मेदिनी राय 

32.मुगल साम्राज्य के दृढ़ीकरण के दृष्टिकोण से सबसे निर्णायक युद्ध कौन सा था?

उत्तर- खानवा का युद्ध 

33.किस ने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया था?

उत्तर- शाहजहां 

34.अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था?

उत्तर- बैरम खान 

35.किस स्थान पर नादिरशाह ने चढ़ाई नहीं की थी?

उत्तर- कन्नौज 

36.राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी ?

उत्तर- महेश दास 

37.औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण क्यों नहीं करवाया था?

उत्तर- क्योंकि उसे अपने शासनकाल में निरंतर युद्ध करने पड़े थे 

38.किस मुगल शासक का दो बार राज्याभिषेक हुआ था?

उत्तर- औरंगजेब 

39.वर्ष 1526 ईसवी में लड़ी गई पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर से कौन पराजित हुआ था?
उत्तर- इब्राहिम लोदी 

40.शेरशाह सूरी का मकबरा कहां स्थित है?

उत्तर- सासाराम 

41.अकबर का राज्याभिषेक कहां हुआ था?

उत्तर- कलानौर 

42.गुरु अर्जुन देव किसके समकालीन थे?

उत्तर- जहांगीर 

43.किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था ?

उत्तर- सिसोदिया वंश 

44.किस मुगल शासक को ‘आलमगीर’ कहा जाता है?
उत्तर- औरंगजेब 

45.सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘जरीकलम’ की उपाधि से अलंकृत किया गया था ?
उत्तर- मोहम्मद हुसैन 

46.बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहां होकर भारत में प्रवेश किया था ?

उत्तर- पंजाब

47. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया था?

उत्तर- 1576 ईस्वी में

48. फैजी किसके दरबार में रहा था?

उत्तर- अकबर 

49.किसके समय में मलिक मोहम्मद जायसी ने ‘पद्मावत’ की रचना की थी?

उत्तर- शेरशाह

50. किसने चौसा की लड़ाई (1539) में हुमायूं को पराजित किया था ?

उत्तर- शेर शाह सुरी 

51.हुमायूं का मकबरा कहां स्थित है?

उत्तर- दिल्ली में 

52.किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया था?

उत्तर- हुमायूं 

53.भारत में बीबी का मकबरा कहां स्थित है?
उत्तर- औरंगाबाद में 

54.फतेहपुर सीकरी स्थित लाल पत्थर से निर्मित शेख सलीम चिश्ती के मकबरे को किसने संगमरमर का करवाया था?

उत्तर- जहांगीर 

55.किस मुगल शासक को पहले आगरा में दफनाया गया बाद में उसकी एक अफगान विधवा शव को काबूल ले गई और वही एक बाग में दफनाया?

उत्तर- बाबर

56. किस मुगल शासक को उपवनों में अत्यंत अभिरुचि के कारण उपवनों का राजकुमार कहां गया?

उत्तर- बाबर 

57.कौन सा पहला मुगल शासक था जिसने कुषाण साम्राज्य के पतन के बाद भारतीय साम्राज्य में काबुल व कंधार को शामिल किया ?

उत्तर- बाबर 

58.किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने दिल्ली में अफगान सत्ता की स्थापना की थी?

उत्तर- बिलग्राम का युद्ध 

59.भारतीय शासकों में से अकबर के समकालीन कौन थी ?

उत्तर- रानी दुर्गावती 

60.शाहजहां ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी?

उत्तर- आगरा

61. किस मुगल बादशाह ने ‘जजिया’ नामक कर पुनः लगाया था ?

उत्तर- औरंगजेब 

62.अकबर के शासनकाल में अमल गुजार नामक अधिकारी का क्या कार्य था ?
उत्तर- भूमि राजस्व का मूल्यांकन और संग्रह करना 

63.शिवाजी ने मुगलों को किस संधि के द्वारा किलो को स्थानांतरित किया?

उत्तर- पुरंदर 

64.कौन सा मुगल बादशाह पहले तो अंग्रेजों का कैदी रहा और बाद में जीवन पर्यंत मराठों का पेंशन भोगी रहा?

उत्तर- शाह आलम द्वितीय 

65.दक्षिण में किसके शासन में मुगल साम्राज्य तमिल राज्य क्षेत्र तक फैला?

उत्तर- औरंगजेब 

66.मुगल सत्ता की पुनर्स्थापना हुमायूं ने कब की थी?

उत्तर- 1555- 56 ईस्वी में 

67.किस युद्ध में हुमायूं को मुगल सत्ता की पुनर्स्थापना मिली?

उत्तर- सरहिंद का युद्ध 

68.किस मुगल बादशाह की मृत्यु दिनपनाह पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई थी?

उत्तर- हुमायूं 

69.दास्तान ए अमीर हमजा का चित्रांकन किसके द्वारा किया गया था ?
उत्तर- अब्दुल समद

70. किस सुल्तान ने पहले हजरत -ए- आला की उपाधि अपनाई और बाद में सुल्तान की?

उत्तर- शेर शाह सुरी 

71.किस मुगल बादशाह को वजीर गाजी उद्दीन ने दिल्ली में दाखिल नहीं होने दिया?

उत्तर- शाह आलम द्वितीय

72. औरंगजेब द्वारा चलाए जिहाद का अर्थ क्या है?

उत्तर- दार- उल- इस्लाम 

73.दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर- अकबर 

74.किस इतिहासकार ने शाहजहां के शासनकाल को मुगल काल का ‘स्वर्ण युग’ का है?

उत्तर- ए- एल- श्रीवास्तव

75. पटना को प्रांतीय राजधानी किसने बनाया था?

उत्तर- शेरशाह सूरी ने 

76.मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल बादशाह कौन था?

उत्तर- मुहम्मद शाह रंगीला 

77.ईरान के शाह और मुगल शासकों के बीच झगड़े की जड़ क्या थी?

उत्तर- कंधार 

78.किस मुगल बादशाह को जिंदा पीर कहा जाता था?

उत्तर- औरंगजेब 

79.अकबर द्वारा बनाई गई कौन सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है?

उत्तर- पंचमहल 

80.किस बादशाह के अंतर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे ?

उत्तर- औरंगजेब 

| मुगल काल से संबंधित प्रश्न उत्तर  |

Back to top button