Historyप्रश्न-उत्तरसामान्य ज्ञान

राजपूत काल व उत्तर भारत के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

राजपूत काल व उत्तर भारत के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, राजपूत वंश मॉडल पेपर, राजपूत काल ncert, राजपूत काल का इतिहास

राजपूत काल व उत्तर भारत के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1.पूर्व मध्यकालीन भारतीय इतिहास में 750 ईसवी से 1200ईस्वी तक का समय है मुख्यतः क्या माना जाता है?
उत्तर- राजपूत काल 

2.712 ईस्वी में सिंध पर अरबों के आक्रमण के समय वहां का शासक कौन था?
उत्तर- दाहिर 

3.सर्वप्रथम भारत में ‘जजिया कर’ लगाने का श्रेय सिंध के विजेता मोहम्मद बिन कासिम को दिया जाता है उसने किस वर्ग को इस ‘कर’ से मुक्त रखा?

उत्तर- ब्राह्मणों को 

4.किस ग्रंथ के उल्लेख के आधार पर यह माना जाता है कि महर्षि वशिष्ठ ने अत्याचारयों के विनाश हेतु आबू पर्वत पर एक यज्ञ किया और यज्ञ के अग्निकुंड से 4 राजपूत कुलों परमार, चालुक्य, सोलंकी, प्रतिहार एवं चौहान का जन्म हुआ था?
उत्तर- पृथ्वीराज रासो

5.दिल्ली नगर की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- तोमरो ने 

6.विजय स्तंभ का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
उत्तर- राणा कुंभा 

7.भारत पर पहली बार आक्रमण करने वाला कौन था?
उत्तर- अरब 

8.पृथ्वीराज रासो किसने लिखा था?
उत्तर- चंदबरदाई ने 

9.प्रतिहार शासकों की राजधानी क्या थी?
उत्तर- कन्नौज 

10.चंदेल के शासकों की राजधानी क्या थी?
उत्तर- खजुराहो 

11.परमार के शासकों की राजधानी क्या थी?
उत्तर- धार 

12.1100 ईस्वी में निर्मित कौन सा मंदिर है, जो भुनेश्वर के अन्य मंदिरों पर प्रधानता रखता है?
उत्तर- त्रिभुवनेश्वर लिंगराज 

13.दिलवाड़ा मंदिर कहां पर स्थित है?
उत्तर- आबू पर्वत ,माउंट आबू 

14.खजुराहो स्थित मंदिरों का निर्माण किसने किया था?
उत्तर- चंदेल राजपूतों ने 

15.विजय स्तंभ कहां स्थित है?
उत्तर- चित्तौड़गढ़ में 

16.लिंगराज मंदिर की नींव किसने डाली थी?
उत्तर- ययाति केसरी ने 

17.सोमनाथ के मंदिर पर 1025 ईस्वी में मोहम्मद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था?
उत्तर- भीमदेव प्रथम 

18.हिंदू विधि पर एक पुस्तक ‘मिताक्षरा’ किसने लिखी थी?
उत्तर-विज्ञानेश्वर 

19.ब्लैक पगोडा मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर- कोणार्क में 

20.चौहान राजवंश की राजधानी क्या थी ?
उत्तर- अजमेर 

21.राठौड़ राजवंश की राजधानी क्या थी?
उत्तर- कन्नौज 

22.सिसोदिया राजवंश की राजधानी क्या थी?
उत्तर- चित्तौड़ 

23.राजस्थान के इतिहास का प्रणेता किसे कहा जाता है?
उत्तर- कर्नल टॉड 

24.सोलंकी राजवंश के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- मूलराज 

25.चंदेल राजवंश के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- ननूक चंदेल 

26.गढ़वाल राजवंश के संस्थापक कौन थे?
उत्तर- चंद्रदेव 

27.हरिकेलि नाटक का रचयिता कौन है?

उत्तर- विसल देव 

28.किस नाटक के कुछ अंश अढाई दिन का झोपड़ा मस्जिद की दीवारों पर अंकित है?

उत्तर- हरिकेली 

29.रानी पद्मिनी के पति का नाम क्या है?

उत्तर- राणा रतन सिंह 

30.विक्रमशिला शिक्षा केंद्र के संस्थापक का नाम क्या है?
उत्तर- धर्मपाल 

31.किस मंदिर परिसर में एक भारी-भरकम नंदी की मूर्ति है जिसे भारत की विशालतम नंदी मूर्ति माना जाता है?

उत्तर- कंदरिया महादेव मंदिर 

32.किस शासक को एक नए ‘संवत’ चलाने का यश प्राप्त हुआ था ?
उत्तर- लक्ष्मण सेन को 

33.’गीत गोविंद’ के रचनाकार जयदेव किस की सभा को अलंकृत करते थे?
उत्तर- लक्ष्मण सेन 

34.किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया था?
उत्तर- धर्मपाल 

35.भुनेश्वर तथा पुरी के मंदिर किस शैली से निर्मित है?

उत्तर- नागर 

36.राजवंश जो कन्नौज पर आधिपत्य स्थापित करने में त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए थे वह कौन थे?

उत्तर- पाल, प्रतिहार, राष्ट्रकूट 

37.भारत में प्रथम आक्रमणकारी कौन था?

उत्तर- मोहम्मद बिन कासिम 

38.जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है?

उत्तर- उड़ीसा 

39.पुरी में स्थित कोणार्क के विशाल सूर्य देव के मंदिर के निर्माता कौन थे?

उत्तर- नरसिंह प्रथम 

40.अजय पाल किसके संस्थापक थे?
उत्तर- अजमेर के 

41.उत्तर भारत में कौन ‘कविराज’ के नाम से विख्यात था?
उत्तर- भोज परमार 

42.भोज परमार द्वारा रचित पुस्तक कौन सी है?

उत्तर- समरांगण सूत्रधार, सरस्वती कंठाबारन ,योगसूत्र वृत्ति, आयुर्वेद सर्वस्व 

43.समरांगण सूत्रधार का विषय क्या है?
उत्तर- स्थापत्य शास्त्र 

44.उसकी मृत्यु से धारा नगरी, विद्या और विद्वान तीनों ही निराश्रित हो गए, यह उक्ति किस शासक के संबंध में है?
उत्तर- भोज परमार 

45.किस शासक के राज दरबार में ‘जैन आचार्य हेमचंद्र’ को सरंक्षण मिला?

उत्तर- जयसिंह सिद्धराज और कुमार पाल 

46.वह प्रथम भारतीय शासक कौन था जिससे तुर्क अक्रांता मोहम्मद गौरी का सामना हुआ और जिसने मोहम्मद गौरी को परास्त किया ?

उत्तर- भीमदेव द्वितीय 

47.किस शासक ने कालिंजर के अजय दुर्ग का निर्माण करवाया था?
उत्तर- धग देव 

48.वह कौन सा संवत है, जो कलचूरियों द्वारा प्रयुक्त किए जाने के कारण कलचुरी संवत भी कहलाता है?

उत्तर- त्रिकूटक सवंत 

49.चंदावर का युद्ध (1194 ईस्वी) किसके मध्य हुआ था?
उत्तर- जयचंद्र एवं मोहम्मद गोरी 

50.निषेध चरित के रचयिता श्री हर्ष किस शासक के राज कवि थे ?
उत्तर-जयचंद्र 

51.कल्हण के द्वारा किस ग्रंथ की रचना की गई थी?
उत्तर- राज तरंगिणी 

52.सोमदेव के द्वारा किस ग्रंथ की रचना की गई थी?
उत्तर- ललित विग्रह 

53.किस पर स्वामित्व के लिए पाल, प्रतिहार व राष्ट्रकूट के बीच त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ?
उत्तर- कन्नौज 

54.त्रिपक्षीय संघर्ष की पहल किसने की थी?
उत्तर- वत्सराज ने 

55.त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंभ किस सदी में हुआ?

उत्तर- 8वीं सदी में 

56.त्रिपक्षीय संघर्ष का आरंभ और अंत किस राजवंश ने किया था ?

उत्तर- प्रतिहार 

57.त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेकर उत्तर भारत की राजनीति में हस्तक्षेप करने वाली और दक्षिण से उत्तर पर आक्रमण करने वाले दक्षिण की प्रथम शक्ति कौन थे?
उत्तर- राष्ट्रकूट 

58.पाल वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- गोपाल 

59.पाल वंश की राजधानी क्या थी?
उत्तर- मुंगेर 

60.राष्ट्रकूट वंश की राजधानी क्या थी?
उत्तर- माल खंड 

61.किस प्रतिहार शासक ने ‘आदिवराह’ की उपाधि धारण की थी?
उत्तर- मिहिर भोज ने 

62.किस विदेशी यात्री ने गुर्जर प्रतिहार वंश को ‘अल गुर्जर’ एवं इस वंश के शासकों को ‘बोरा’ कह कर पुकारा था?
उत्तर- अलमसुदी 

63.कर्पूरी मंजरी नाटक के रचयिता राजशेखर को किस प्रतिहार शासक ने सरंक्षण दिया था?
उत्तर- महेंद्र पाल 

64.750 ईसवी में बंगाल के पाल वंश की स्थापना करने वाले गोपाल ऐसे शासक थे जिन्हें किसने चुना?
उत्तर- सामंती सरदारों ने 

65.9वी सदी में भारत आए अरब यात्री सुलेमान ने किस साम्राज्य को ‘रूहमा’ कह कर संबोधित किया?

उत्तर- पाल वंश 

66.हिंदू विधि की एक प्रसिद्ध पुस्तक ‘दायभाग’ के रचयिता कौन थे?
उत्तर- जीमूत वाहन 

67.पाल वंश के पतन के बाद बंगाल का राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया?

उत्तर- सेन वंश ने 

68.सेन वंश का संस्थापक कौन था?

उत्तर- सामंत सेन 

69.किसने कुलीन प्रथा का आरंभ किया था?

उत्तर- बल्लाल सेन ने 

70.कश्मीर पर लगभग 50 वर्षों तक शासन करने वाली रानी मूल रूप से किस वंश की राजकुमारी थी?
उत्तर- लोहार वंश 

| राजपूत काल व उत्तर भारत के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर |

Back to top button