History

भारत के महत्वपूर्ण मकबरे

भारत के महत्वपूर्ण मकबरे भारत के मकबरे मकबरा के नाम भारत का सबसे पुराना मकबरा मकबरा शब्द का अर्थ प्रमुख मकबरा

भारत के महत्वपूर्ण मकबरे

मकबरा शब्द का अर्थ होता है यदि किसी की कब्र के ऊपर कोई इमारत बना दी जाती है तो उसे ही मकबरा कहा जाता है हिंदू धर्म में इसे समाधि कहा जाता है

सुल्तान गढ़ी का मकबरा – यह मकबरा इल्तुतमिश ने अपने बेटे की याद में बनवाया था यह भारत का पहला मकबरा है इल्तुतमिश को भारत में मकबरा शैली का जनक माना जाता है

बलबन का मकबरा– यह मकबरा बलबन ने खुद बनवाया था यह विशुद्ध इस्लामी शैली का पहला मकबरा है

सिकंदर लोदी का मकबरा– यह मकबरा इब्राहिम लोदी ने बनवाया था इस मकबरे के चारों और बाग दिखाई देता है यह मकबरा दिल्ली में स्थित है शेरशाह सूरी का मकबरा- यह सासाराम बिहार में स्थित है शेरशाह सूरी की मृत्यु कालिंजर विजय के दौरान हुई थी फिर इसे सासाराम बिहार में लाकर दफनाया गया था दिल्ली में पुराना रोहतास का किला शेरशाह सूरी ने बनवाया था इनके मकबरे के चारों तरफ तालाब है

बाबर का मकबरा– इनका मकबरा काबुल अफगानिस्तान में है बाबर ने बाग- ए- बाबर का निर्माण करवाया था जिसमें बाबर का मकबरा बना हुआ है बाबर की 1530 ईसवी में मृत्यु हुई थी

हुमायूं का मकबरा – हुमायूं का मकबरा दिल्ली में स्थित है यह चारबाग पद्धति का पहला मकबरा है यह भारत उपमहाद्वीप का पहला उद्यान मकबरा है इस मकबरे का निर्माण हाजी बेगम ने करवाया था इसे ताजमहल का पूर्व गामी पूरा कहा जाता है हुमायूं की 1556 ईसवी में मृत्यु हुई थी

अकबर का मकबरा– अकबर का मकबरा आगरा के पास सिकंदरा में है अकबर को फतेहपुर सीकरी बहुत ही पसंद था उन्होंने बहुत सी इमारतें फतेहपुर सिकरी में ही बनवाई थी अकबर की 1605 ई. में मृत्यु हुई थी

जहांगीर का मकबरा– इन का मकबरा शाहदरा लाहौर में है इस मकबरे का निर्माण जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने करवाया था जहांगीर की 1627ई. में मृत्यु हुई थी

एतमा- उद- दोला का मक़बरा – यह आगरा में है इसका निर्माण नूरजहां ने करवाया था यह मकबरा नूरजहां के पिता मिर्जा गयास बैग का है

शाहजहां का मकबरा– इन का मक़बरा आगरा में है शाहजहां ने आगरा में अपनी पत्नी की याद मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था जो एक बहुत ही भव्य इमारत है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैंशाहजहां की 1666ई. में मृत्यु हुई थी

औरंगजेब का मकबरा– औरंगजेब का मकबरा औरंगाबाद महाराष्ट्र में है औरंगजेब बहुत ही क्रूर शासक था औरंगजेब की 1707ई. में मृत्यु हुई थी

बीवी का मकबरा– इनका मकबरा औरंगाबाद महाराष्ट्र में है इसका निर्माण औरंगजेब के बेटे आजम शाह ने अपनी मां दिलरास बानो बेगम की याद में करवाया था इस मकबरे को भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है यह औरंगजेब की पत्नी थी

बहादुर शाह जफर– बहादुर शाह जफर का मकबरा रंगून म्यांमार में है बहादुर शाह जफर अंतिम मुस्लिम शासक था 1857 की क्रांति में अंग्रेजों ने इसे गिरफ्तार कर रंगून भेज दिया था बहादुर शाह जफर की 1862ई. में मृत्यु हुई थी

नूरजहां का मकबरा– नूरजहां का मकबरा शाहदरा लाहौर में है

आसफ खान का मकबरा– इन का मकबरा भी शाहदरा लाहौर में है यह नूरजहां के भाई थे

गुरु गोविंद सिंह की समाधि– इनकी समाधि नांदेड़ में है

मुमताज महल का मकबरा– का मकबरा आगरा में है इनकी याद में शाहजहां ने आगरा में भव्य इमारत ताजमहल का निर्माण करवाया था शाहजहां मुमताज महल से बहुत ही प्रेम करते थे मुमताज की मृत्यु अपने अंतिम बच्चे को जन्म देते वक्त हो गई थी

बैजू बाबरा का मकबरा– इन का मकबरा चंदेरी में है

तानसेन का मकबरा– इनका मकबरा ग्वालियर में है यह एक संगीतकार थे

| भारत के महत्वपूर्ण मकबरे |

Back to top button