सामान्य ज्ञान

परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी

परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी

  • भारत का राष्ट्रीय राज्य आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते कहां से लिया गया है?
  • उत्तर- मुंडकोपनिषद 
  • विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
  • उत्तर- लिच्छवी 
  • किसे एशिया की रोशनी कहा जाता है?
  • उत्तर- गौतम बुध 
  • लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
  • उत्तर- 25 वर्ष 
  • लेंस की पावर को किसमें मापा जाता है?
  • उत्तर- डायोप्टर 
  • भारत के किस राज्य में पोलो खेल का प्रारंभ हुआ?
  • उत्तर- मणिपुर 
  • हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल क्या है?
  • उत्तर- 2500 -1750 ईसा पूर्व 
  • मूल कर्तव्यों का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में है?
  • उत्तर- अनुच्छेद 51 
  • भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य को शामिल करने का विचार किस देश के संविधान से लिया गया?
  • उत्तर- रूस 
  • पदार्थ की चतुर्थ अवस्था क्या है?
  • उत्तर- प्लाज्मा 
  • किस गति के कारण सी-सॉ का बच्चा ऊपर और नीचे जाता है?
  • उत्तर- दोलनी गति 
  • कर्नाटक स्थित जोग जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
  • उत्तर- शरावती 
  • किस ग्रह को सुबह का तारा या शाम के तारे के रूप में जाना जाता है ?
  • उत्तर- शुक्र 
  • पदार्थ का प्रमाणिक सिदांत सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया?
  • उत्तर- जॉन डाल्टन 
  • हरमीट ऑफ शिमला किसे कहा जाता है?
  • उत्तर- ए. ओ. ह्यूम को 
  • पीट्रा ड्यूरा का आरंभ किसने किया था ?
  • उत्तर- जहांगीर 
  • किस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए ‘शांति स्वरूप भटनागर’ पुरस्कार दिया जाता है ?
  • उत्तर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 
  • वह कौन सा मूलतत्व है जो सभी जैविक यौगिक में उपस्थित होता है?
  • उत्तर- कार्बन 
  • मेंढक के हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
  • उत्तर- तीन 
  • भारतीय संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्व की संकल्पना किस देश के सिद्धांत पर आधारित है?
  • उत्तर- आयरलैंड 
  • फाइलेरिया नामक रोग किस जीव के कारण होता है?
  • उत्तर- वुचेरिया बेक्राफ्टी 
  • ऐसे पौधे जिन के बीज के चारों और आवरण नहीं पाया जाता वह क्या कहलाते हैं?
  • उत्तर- अनावृतबीजी 
  • निफ्टी किससे संबंधित है ?
  • उत्तर- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सूचकांक 
  • मनुष्य ने सबसे पहले किस जानवर को पालतू बनाया?
  • उत्तर- कुत्ता 
  • मानव का वैज्ञानिक नाम क्या है?
  • उत्तर- होमोसेपियंस 
  • वृक्ष मेंढक के नाम से कौन जाना जाता है?
  • उत्तर- हायला 
  • जल गैस या भाप अंगार गैस किसका संयोजन है?
  • उत्तर- H2और CO
  • विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री रास्ता कौन सा है ?
  • उत्तर- उत्तरी अटलांटिक महासागर 
  • करीबा बांध किस नदी पर स्थित है?
  • उत्तर- जाम्बेजी नदी 
  • राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है?
  • उत्तर- राज्यपाल में 
  • मोहम्मद गजनवी ने भारत पर कुल कितनी बार आक्रमण किया था?
  • उत्तर- 17 बार
  • किस तिथि को उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है?
  • उत्तर- 21 जून 
  • किस तिथि को उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन होता है?
  • उत्तर- 22 दिसंबर 
  • 1857 का विद्रोह कहां से प्रारंभ हुआ था?
  • उत्तर- मेरठ से 
  • बारदोली सत्याग्रह (1928 ईस्वी में) का नेतृत्व किसने किया?
  • उत्तर- वल्लभ भाई पटेल ने 
  • वल्लभ भाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि उनकी कुशल संगठन क्षमता के कारण किस आंदोलन के दौरान दी गई थी?
  • उत्तर- बारदोली सत्याग्रह 
  • भारतीय संगीत का जनक किसे कहा जाता है?
  • उत्तर- सामवेद 
  • पार्थसारथी सोम समिति किससे संबंधित है?
  • उत्तर- गार से 
  • किस बौद्ध ग्रंथ में 16 महाजनपदों का उल्लेख है?
  • उत्तर- अंगूत्तर निकाय
  • चेदि वंश का राजा खारवेल किस क्षेत्र से संबंधित था?
  • उत्तर- कलिंग 
  • मानव विकास रिपोर्ट किस संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है?
  • उत्तर- UNDP द्वारा
  • तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट का क्या नाम है?
  • उत्तर- कोरोमंडल
  • महावीर स्वामी का जन्म किस कुल में हुआ था ?
  • उत्तर- ज्ञातृक 
  • गौतम बुध का जन्म किस कुल में हुआ था?
  • उत्तर- शाक्य 
  • दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट’ को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है?
  • उत्तर- सागरमाथा 
  • जब बैरोमीटर का पारा अचानक गिर जाए तो यह किस बात का द्योतक है?
  •  उत्तर- आंधी तूफान आने की संभावना 
  • सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट की अवधारणा की रचना किसने की थी?
  • उत्तर- चार्ल्स डार्विन 
  • भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ सर्वप्रथम कब गाया गया?
  • उत्तर- 1896 ईस्वी में 
  • भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ किस ग्रंथ से संकलित है?
  • उत्तर- आनंदमठ 
  • आनंदमठ के रचयिता कौन है?
  • उत्तर- बंकिम चंद्र चटर्जी 
  • भारत के राष्ट्रीय गीत के गायन की अवधि क्या है?
  •  उत्तर-65 सेकंड 
  • सौर ऊर्जा का सबसे बड़ा योगीकरण कौन है ?
  • उत्तर- हरे पौधे 
  • प्रथम पृथ्वी शिखर सम्मेलन (1992 ईस्वी में) कहां हुआ था?
  • उत्तर- रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील)
  • विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
  • उत्तर- 5 जून 
  • पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?
  • उत्तर- एलेग्जेंडर फ्लेमिंग 
  • नेफ्रोलॉजी किससे संबंधित है?
  • उत्तर- गुर्दा 
  • मानव शरीर में यूरिया का निर्माण कहां होता है?
  • उत्तर- यकृत में 
  • भक्त तुकाराम किस मुगल सम्राट के समकालीन थे ?
  • उत्तर- जहांगीर 
  • बारानीदीप,नरेंद्र शंकर, लालमति किस फसल की किस्म है?
  • उत्तर- धान की
  • झारखंड में काली मिट्टी कहां पाई जाती है?
  • उत्तर- राज महल पहाड़ी प्रदेश 
  • रेड डेटा बुक किन  जातियों के बारे में जानकारी देती है?
  •  उत्तर- संकटापन्न
  • एक्सोबायोलॉजी किससे संबंधित है
  • उत्तर- बाह्य अंतरिक्ष जीवन 
  • हाइड्रोजन के द्रव्यमान से ऑक्सीजन के द्रव्यमान का अनुपात हमेशा क्या होता है?
  • उत्तर- एक अनुपात 8 
  • किसे पर्वतीय पर्यटन स्थलों की राजकुमारी के रूप में जाना जाता है?
  • उत्तर-  कोडाईकनाल 
  • प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोडाईकनाल किस पहाड़ी में स्थित है?
  • उत्तर-  पालनी पहाड़ी 
  • रामचरितमानस नामक ग्रंथ के रचयिता कौन थे?
  • उत्तर-  तुलसीदास 
  • गोस्वामी तुलसीदास किसके समकालीन थे ?
  • उत्तर-  अकबर 
  • AIXकिस कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम है ?
  • उत्तर-  आई.बी.एम 
  • वाली यार बांध केरल के कौन से जिले में स्थित है?
  • उत्तर-  पालकाड
  • मैंग्रोव वाले ज्वारीय वन कहां पाए जाते हैं ?
  • उत्तर-  सुंदरवन डेल्टा 
  • डॉप्लर प्रभाव किस से संबंधित है?
  • उत्तर-  ध्वनि से 
  • पास आती हुई रेलगाड़ी की सिटी की आवर्ती बढ़ती जाती है ऐसा किस घटना के कारण होता है?
  • उत्तर-  डॉप्लर प्रभाव
  • वह पहला भारतीय सिपाही कौन था जिसने चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंकार कर दिया था?
  •  उत्तर-  मंगल पांडे 
  • 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
  • उत्तर- लॉर्ड कैनिंग 
  • बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किस शहर से किया था?
  • उत्तर-  लखनऊ 
  • भारत में यारलंग जैंगबो नदी को किस नाम से जाना जाता है?
  • उत्तर-  ब्रह्मपुत्र 
  • ओटमथूल पारंपरिक नृत्य कला किस राज्य में प्रसिद्ध है?
  • उत्तर-  केरल 
  • सती प्रथा का पहला उल्लेख कहां से मिलता है?
  • उत्तर-  भानु गुप्त के एरण अभिलेख से 
  • आधुनिक आवर्त सारणी में कौन समूह के तत्वों का बाहरी कोश पूर्ण होता है?
  •  उत्तर- 18वें 
  • स्वामी दयानंद सरस्वती किस मिशन के संस्थापक थे?
  • उत्तर-  आर्य समाज | परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर हिंदी |

Back to top button